फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ में हुआ बदलाव, दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया बल्लेबाजी कोच

Mon, 03 Aug 2026 05:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। बोर्ड ने माइक स्मिथ को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
विज्ञापन
माइक स्मिथ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। पीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। स्मिथ का कार्यकाल आगामी इंग्लैंड दौरे से शुरू हो गया। पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी विभाग में परेशानी से जूझ रही है जिसे देखते हुए बोर्ड ने स्मिथ के साथ करार किया है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ सकते हैं स्मिथ 
स्मिथ लेवल-4 के बल्लेबाजी कोच हैं और उनके पास फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की टीमों का कोच बनने का अनुभव है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं। सूत्र ने बताया कि जब पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला था तभी स्मिथ ने इसके लिए आवेदन किया था जिसके बाद पीसीबी ने स्मिथ के साथ मौखिक रूप से करार भी तय कर लिया था। माना जा रहा है कि स्मिथ को इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ने के लिए हरी झंडी मिल सकती है। पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। 

स्मिथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे जो अंतरिम तौर पर ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। शफीक फिलहाल राष्ट्रीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें