फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने बंद किए पाकिस्तान क्रिकेट के दरवाजे, बीते हफ्ते PSL भी टालना पड़ा था

Mon, 08 Mar 2021 04:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक सीनियर अधिकारी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को लाहौर में अपने मुख्यालय को बंद करने का फैसला किया। पीसीबी ने अपने अधिकारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुरक्षित दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया और अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

पीसीबी को छह क्रिकेटरों और एक सहयोगी स्टाफ सदस्य के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग को स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा था, जिसके बाद यह कोविड-19 मामला सामने आया। लीग के स्थगित होने के बाद बोर्ड को होटल में टीमों के लिए और स्टेडियम में बायो-बबल माहौल में प्रोटोकॉल को लागू करने के तरीके पर पीसीबी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

द. अफ्रीका, जिम्बाब्वे दौरों के लिए 30 सदस्यीय टीम

पीसीबी कोविड-19 महामारी के चलते सुरक्षा उपायों के तहत दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दोनों दौरों के लिए 30 खिलाड़ियों की टीम भेजने की योजना बना रहा है। बोर्ड में एक विश्वस्त सूत्र के अनुसार बोर्ड व्यावसायिक उड़ान के बजाय चार्टर्ड उड़ान से खिलाड़ियों और अधिकारियों को दक्षिण अफ्रीका भेजेगा क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सत्र के कोरोना वायरस के कारण स्थगित होने के बाद कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता।

उन्होंने कहा, ‘बोर्ड ने पिछले साल न्यूजीलैंड के लिए व्यावसायिक उड़ान के जरिये खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को भेजने के अनुभव से सीख ली है क्योंकि तब आठ से 10 खिलाड़ी और स्टाफ को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिससे पूरी टीम को क्राइस्टचर्च में 14 दिन के लिये पृथकवास में रहना पड़ा था।’

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना, उसे तीन वन-डे और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम को दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें