फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: टेस्ट और सीमित ओवरों के लिए अलग-अलग केंद्रीय अनुबंध देगा पीसीबी, विदेशी लीगों के लिए भी लिया बड़ा फैसला

Fri, 24 Jun 2022 04:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक लाहौर में हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 15 अरब रुपये के वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई। इस बजट में से 78 फीसदी राशि क्रिकेट गतिविधियों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
बाबर आजम और अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार (24 जून) को खिलाड़ियों से जुड़े कई अहम फैसले लिए। उसने टेस्ट और सीमित ओवर के लिए अलग-अलग केंद्रीय अनुबंध का एलान किया। वहीं, विदेशी लीगों में शीर्ष खिलाड़ियों के जाने को लेकर भी एक बड़ा निर्णय लिया है। पीसीबी उन्हें अतिरिक्त पैसे देने के लिए तैयार हैं, ताकि वे विदेशी लीगों में खेलने नहीं जाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक लाहौर में हुई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 15 अरब रुपये के वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई। इस बजट में से 78 फीसदी राशि क्रिकेट गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ''बोर्ड अपने शीर्ष खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहता है। इसके लिए अन्य देशों के खिलाड़ियों की तुलना में उनके वेतन के अंतर को कम किया जाएगा। इसी कारण बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने पुरुष खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।"

पीसीबी ने बताया कि एक जुलाई से टेस्ट और सीमित ओवरों के लिए अलग-अलग अनुबंध दिए जाएंगे। इसकी राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। खिलाड़ियों के हित में फैसला लेते हुए बोर्ड ने अनुंबधित खिलाड़ियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 33 कर दी है। वहीं, बोर्ड ने सभी फॉर्मेट में मैच फीस को बढ़ाया है। खिलाड़ियों की मैच फीस में 10 फीसदी और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों की मैच फीस में 50 से 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कप्तान की अतिरिक्त जिम्मेदारियों को देखते हुए बोर्ड ने कप्तानी भत्ते की शुरुआत की है।
विज्ञापन


पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर होगा कि वे विदेशी लीगों में नहीं खेलें। हम जरूरत पड़ने पर उनके अनुबंध की राशि कोका 50 से 60 फीसदी हिस्सा पहले भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

भारत से सीरीज खेलने पर रमीज राजा क्या बोले?
रमीज राजा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत से खेलने का इच्छुक है, लेकिन दो पड़ोसियों के बीच राजनीतिक समीकरण अभी भी बाधा बनी हुई है। राजा ने कहा, "मैंने इस पर सौरव (गांगुली) से इतर बात की है और मैंने उनसे कहा कि वर्तमान में तीन पूर्व क्रिकेटर अपने क्रिकेट बोर्ड का नेतृत्व कर रहे हैं और अगर वे कोई फर्क नहीं डाल सकते हैं तो कौन करेगा?"

उन्होंने कहा, ''गांगुली ने मुझे पिछले साल आईपीएल फाइनल में भाग लेने के लिए दो बार आमंत्रित किया था और इस साल क्रिकेट के लिहाज से जाना समझ में आया, लेकिन फिर मौजूदा स्थिति के कारण हमें निमंत्रण स्वीकार करने के नतीजों पर ध्यान देना पड़ा।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें