फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: पीसीबी ने सरफराज नवाज को सिखाया सबक, खिलाड़ियों की कल्याण नीति का उल्लंघन करने पर रोकी पेंशन

Sat, 10 Jul 2021 04:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन पर रोक लगा दी है। बोर्ड और खिलाड़ियों की सरेआम आलोचना करने के लिए पीसीबी ने उनके खिलाफ यह कदम उठाया है। सरफराज फिलहाल ब्रिटेन में रहते हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन को बोर्ड की खिलाड़ियों की कल्याण नीति का उल्लंघन करने पर रोक लगा दी है। उधर ब्रिटेन में बसे सरफराज ने भी अब अपनी पेंशन की बहाली और बकाया राशि के भुगतान के लिए पाकिस्तान बोर्ड के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है।  

विज्ञापन


बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, बोर्ड के खिलाफ अदालत जाना खिलाड़ी कल्याण नीति का उल्लंघन है क्योंकि उनकी तरफ से बोर्ड के अधिकारियों और खिलाड़ियों को लेकर लगातार आलोचना और अपमान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरफराज की पेंशन को बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने भी रोका था। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया बोर्ड और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाने की आदत है।

सूत्र ने कहा, सरफराज को पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी हैं। सरफराज पाकिस्तान क्रिकेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और अतीत में खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ मैच और स्पॉट फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन


लंबे कद वाले पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज को रिवर्स स्विंग का आविष्कारक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान दुनियाभर के मशहूर बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 55 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 45 एकदिवसीय मैच भी खेले। साल 1979 में सरफराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। उस दौरान मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच उन्होंने कंगारू टीम के 9 विकेट झटके थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें