चार ट्रैक में बांटे जाएंगे खिलाड़ी
अब तक पीसीबी खिलाड़ियों को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में केंद्रीय अनुबंध देता था। नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों को निम्नलिखित ट्रैक में वर्गीकृत किया जाएगा।
- ट्रैक ए: रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट विशेषज्ञ खिलाड़ी।
- ट्रैक बी: वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी।
- ट्रैक सी: व्हाइट-बॉल और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी।
- ट्रैक डी: केवल टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट विशेषज्ञ खिलाड़ी।
- रेड-बॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर वित्तीय लाभ।
मोहसिन नकवी ने कहा कि नई अनुबंध प्रणाली तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि केवल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से कोई नुकसान न हो।नउन्होंने कहा कि लाल गेंद के विशेषज्ञ खिलाड़ियों के वित्तीय लाभों में सुधार किया गया है, ताकि वे खुद को अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उपेक्षित महसूस न करें।