फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: पहले शतक जड़ा फिर पांच विकेट भी झटके, पाकिस्तान के कप्तान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Fri, 04 Feb 2022 11:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद पांच विकेट भी अपने नाम किए। वह अंडर-19 विश्व कप में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान ने यह मैच 238 रन से जीता। 
विज्ञापन
कासिम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्वकप में पांचवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कमाल का खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 365 रन बनाने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 127 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने जीत के साथ अपना वर्ल्डकप का सफर खत्म किया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम ने गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बेहतरीन शतकीय पारी खेली और फिर पांच विकेट भी अपने नाम किए। इसके साथ ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन


कासिम अकरम पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप में एक ही मैच में शतक लगाया और पांच विकेट भी झटके। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर पाया था। 

कासिम का कमाल
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही और 134 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद कप्तान कासिम क्रीज पर आए और 80 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और छह छक्के शामिल थे। कासिम के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने 136 और मुहम्मद शहजाद ने 73 रन की पारी खेली। पहली पारी में पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए। श्रीलंका के लिए पाथिराना को दो और रवीन डे सिल्वा को एक विकेट मिला।
विज्ञापन


366 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट टीम का खाता खुलने से पहले ही गिर गया। 15 रन के स्कोर पर श्रीलंका के चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद यह टीम सम्मान के लिए खेलने लगी और 34.2 ओवर में 127 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के शुरुआती पांच बल्लेबाज कासिम का शिकार बने। कासिम ने अपने 10 ओवरों में 37 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं बाकी चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। एक श्रीलंकाई बल्लेबाज रन आउट हुआ और इसमें भी कासिम का योगदान था। 

दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए श्रीलंका के आठ बल्लेबाज
एशिया कप में पाकिस्तान को हराने वाली श्रीलंकाई टीम वर्ल्डकप में पूरी तरह फ्लॉप रही। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। विनुजा रानपुल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। वहीं कप्तान दुनिथ वेलाल्गे ने 40 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सदिशा राजपक्षा ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 16 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें