फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eng vs Pak: बाबर आजम ने इस मामले में रोहित को पीछे छोड़ा, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे

Sun, 26 May 2024 02:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 विश्व कप से पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। बाबर टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.08 रहा। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन

रोहित से आगे निकले, कोहली से महज 50 रनों का फासला
बाबर के टी20 में 118 मैचों में 3987 रन हो गए हैं और वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। बाबर ने रोहित को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 में 151 मैचों में 139.97 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन बनाए हैं। फिलहाल बाबर से आगे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 117 मैचों में 4037 रन बनाए हैं। कोहली टी20 में चार हजार रन बनाने एकमात्र बल्लेबाज हैं। कोहली और बाबर के बीच अब महज 50 रनों का फासला रह गया है। 

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच रन
विराट कोहली भारत 117 4037
बाबर आजम पाकिस्तान 118 3987
रोहित शर्मा भारत 151 3974
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 142 3589
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 122 3531
विज्ञापन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें