फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वकप में टीम इंडिया से हारने का कलंक धो सकता है पाकिस्तान'

Wed, 13 Feb 2019 04:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विश्व कप में अब तक छह बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है। अब दोनों टीमें 16 जून को क्रिकेट के इस महाकुंभ में आमने सामने होंगी। 30 मई से शुरू होने वाले इस विश्वकप को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अपने दौर के उम्दा विकेटकीपर रहे मोईन खान का मानना है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम विश्वकप में हमेशा भारत से हारने का कलंक धोकर चिर प्रतिद्वंद्वी पर पहली जीत दर्ज कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
मोईन ने जीटीवी चैनल पर कहा, ‘मौजूदा टीम विश्वकप में भारत पर पहली जीत दर्ज कर सकती है क्योंकि यह काफी प्रतिभाशाली टीम है। इसमें गहराई और विविधता है और सरफराज अहमद का खिलाड़ियों से अच्छा तालमेल है।’

4 of 5
विश्वकप 1992 और 1999 टीम के सदस्य रहे मोईन ने कहा कि उन्हें इस बार पाकिस्तान की जीत का यकीन है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम ने दो साल पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्हें हराया और इंग्लैंड में जून में हालात हमारे अनुकूल होंगे क्योंकि हमारे पास उनसे बेहतर गेंदबाज हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंग्लैंड में होने वाले इस विश्वकप में मोईन ने भारत और इंग्लैंड को जीत का प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प विश्वकप होगा और मुझे लगता है कि पाकिस्तानी टीम भारत को हरा देगी। हम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे मैच खेलकर विश्व कप में जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें