फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: हिंदुस्तान की जीत की दुआएं करता है यह पाकिस्तानी, धोनी से खास रिश्ता

Fri, 14 Jun 2019 07:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तानी फैन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कराची में जन्में मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता भारत-पाकिस्तान 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह मजबूत ही होता चला गया। यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए शिकागो से मैनचेस्टर (करीब 6000 किमी) पहुंच गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद बशीर - फोटो : pti
वह जानते हैं कि धोनी सुनिश्चित करेंगे कि वह ओल्ड ट्रैफर्ड पर मैच देख सकें। इस 63 वर्षीय प्रशंसक का शिकागो में एक रेस्तरां हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
उन्होंने पीटीआई से कहा, 'मैं यहां कल ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने एक टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड तक खर्च किए हैं। शिकागो लौटने का टिकट का खर्चा भी इतना ही है। धोनी का शुक्रिया, क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिए इतना जूझना नहीं पड़ता है।'

4 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
धोनी से साथी खिलाड़ी कभी कभार संपर्क नहीं कर पाते, लेकिन उन्होंने कभी भी बशीर को निराश नहीं किया है। बशीर ने कहा, 'मैं उन्हें फोन नहीं करता, क्योंकि वह इतने व्यस्त रहते हैं। मैं संदेशों के जरिए ही उनसे संपर्क में रहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद बशीर उर्फ शिकागो चाचा - फोटो : pti
उन्होंने कहा, 'मेरे यहां आने से पहले ही धोनी ने मुझे टिकट के लिए आश्वस्त कर दिया था। वह बेहद अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने मोहाली में 2011 मैच के बाद मेरे लिए जो किया है, मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में कोई सोच भी सकता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें