बाबर आजम (68*) के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से पीटा। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यूएई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने कंगारू टीम को 66 रन से हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने मेहमान टीम के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 16.5 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को फखर जमान (14) और बाबर आजम 68* की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद बिली स्टेनलेक की गेंद पर फखर जमां कैच आउट हुए। बाबार आजम ने जिसके बाद मोहम्मद हफीज (39) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। हफीज के आउट होने के बाद पाकिस्तान के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
155 रन के स्कोर पहुंचते ही पाकिस्तान ने कुल आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान के छह खिलाड़ी दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एंड्रयू टाई और बिली स्टेनलेक ने तीन-तीन विकेट झटके।
पाकिस्तान द्वारा मिले लक्ष्य की पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 22 रन के स्कोर पर मेहमान टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन ने कोल्टर ने 34, अगर ने 19 और क्रिस लायन ने 14 रन बनाए। पाक की तरफ से इमाद वसीम के अलावा अशरफ और शाहिन ने 2-2 विकेट, जबकि हसन अली- शादाब खान ने 1-1 विकेट हासिल किएष