फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीख रहा है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

Sun, 16 Jun 2019 01:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में भारत-पकिस्तान के अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बड़ा खुलासा किया है। बाबर ने कहा है कि वे बल्लेबाजी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। 

विज्ञापन


रविवार को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले बाबर ने बताया कि वे विराट कोहली के वीडियो देखकर अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर रहे हैं। मैच के तनाव और दबाव के बीच बाबर ने कहा कि उन्हें ये कहने में कोई शर्म नहीं है कि 'वे विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं और उनके वीडियो और बल्लेबाजी देखकर सीखते हैं।

बतौर बाबर, 'उन्हें सीखना अच्छा लगता है और वे हमेशा अपने खेल में सुधार की कोशिश करते रहते हैं। वे चाहते हैं कि विराट की तरह मैच विनर बनें। टीम की तैयारियों पर बाबर ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है और वो अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान को अभी तक सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई जो उसने इंग्लैंड को हराकर हासिल की थी। इसी मैच में बाबर ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें