फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाक वन-डे टीम का एलान, इस स्टार गेंदबाज की हुई वापसी

Thu, 10 Jan 2019 08:12 AM IST
vivek shukla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakistan team
विज्ञापन

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए बुधवार को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 

विज्ञापन


 26 वर्षीय तेज गेंदबाज पिछले पांच वन-डे मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाया था। इनमें पिछले साल सितंबर में खेले गए एशिया कप के तीन मैच भी शामिल हैं। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज 19 से 30 जनवरी के बीच खेली जाएगी। 

वहीं, पाकिस्तान की तरफ से हुसैन तलत, शान मसूद प्रोटियाज के खिलाफ वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेंगे।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हुसैन तलत, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मसूद, उस्मान शिनवारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें