फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AFG: श्रीलंका में विश्व कप की तैयारी करेंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान, जानें कब और कहां देखें मुकाबले

Thu, 17 Aug 2023 06:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंका में होने वाली सीरीज के जरिए दोनों टीमें विश्व कप के लिए अपनी तैयारी मजबूत करना चाहेंगी। हालांकि, इस सीरीज के बाद दोनों टीमें एशिया कप में शामिल होंगी।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 का आगाज होने में दो महीने से कम का समय बचा है और सभी टीमें क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देनें में लगी हैं। भारत में होने वाले विश्व कप से पहले सभी एशियाई टीमें एशिया कप में भिड़ेंगी। यह टूर्नामेंट भी विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम होगा। एशिया कप 2023 का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान में होना है। ऐसे में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम विश्व कप और एशिया की तैयारी के लिहाज से श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रही हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका की पिच भारतीय पिचों से काफी ज्यादा मिलती-जुलती हैं। ऐसे में यहां खेलने पर दोनों टीमों को विश्व कप की तैयारी करने का बेहतर मौका मिलेगा। इसके बाद दोनों टीमें एशिया कप में भाग लेंगी और अक्तूबर के महीने में भारत में होने वाले विश्व कप में शामिल होंगी। श्रीलंका की टीम क्वालिफायर खेलकर विश्व कप में पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने रैंकिंग के आधार पर विश्व कप में जगह बनाई है।

हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज कब खेली जाएगी?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज 22 से 26 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कितने मैच होंगे?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में कुल तीन मैच होंगे।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज कहां होगी?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच हंबनटोटा और आखिरी मैच कोलंबो में होगा।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के मैच कब शुरु होंगे?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार 2.45 बजे शुरू होंगे।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के मैच कहां देख सकते हैं?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर होगा। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें