एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मौजूदा संस्करण चरम पर पहुंच चुका है। आज पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
पाकिस्तान ए की पारी
पाकिस्तान ए की शुरुआत झटके के साथ हुई है। माज सदाकत पांच रन बनाकर आउट हो गए। अब शमाइल हुसैन और शाहजेब खान क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 26 रन है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- पाकिस्तान ए: शमाइल हुसैन, माज सदाकत, शहजैब खान, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, फरहान यूसुफ, अब्दुल समद (कप्तान), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकीम और अली रजा।
- श्रीलंका ए: लसित क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुन धनंजय, जनित लियानागे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत व्यासकांत, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत।