फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK W vs BAN W: बांग्लादेश का जीत के साथ आगाज, पाकिस्तान को सात विकेट से हराया; रूबिया का नाबाद अर्धशतक

Thu, 02 Oct 2025 09:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

रूबिया हैदर के नाबाद अर्धशतक और तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने आईसीसी महिला विश्व कप के अपने पहले मैच में गुरुवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर महिला वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। गुरुवार को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 129 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला रविवार को भारत से खेलना है। भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज फरजाना हक और शरमीन अख्तर के विकेट जल्दी गंवा दिए जिसके बाद रूबिया ने शुरू में संभलकर खेला। एक बार क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने खुलकर स्ट्रोक्स लगाए। उन्होंने 19वें ओवर में पाकिस्तान की अनुभवी स्पिनर नशरा संधू को तीन चौके लगाकर पाकिस्तान को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। इससे पहले बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 129 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश के लिए 20 वर्ष की तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर ने 31 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ओमाइमा सोहेल और दिग्गज बल्लेबाज सिदरा अमीन को खाता खोले बिना ही आउट करके पाकिस्तान को करारे झटके दिए। 

पाकिस्तान का स्कोर पहले ओवर के बाद दो रन पर दो विकेट था। बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (17) और रमीन शमीम (23) को पावरप्ले के ओवरों के ठीक बाद पवेलियन भेजा। पाकिस्तान का स्कोर पावरप्ले के ओवरों के बाद दो विकेट पर 41 रन था। अपने करियर का 27वां वनडे खेल रही मारूफा ने नई गेंद से कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहले भीतर की ओर आती फुललैंग्थ गेंद पर ओमाइमा का लेग स्टम्प उखाड़ दिया और अगली गेंद पर सिदरा का कीमती विकेट लिए। फॉर्म में चल रही सिदरा शॉट लगाने की कोशिश में चूकी और गेंद उनके लेग स्टम्प पर जा लगी। पाकिस्तान की दूसरी सलामी बल्लेबाज मुनीबा ने चौथे ओवर में स्पिनर निशिता अख्तर निशि को दो चौके लगाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकी। पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 44 रन हो गया। रमीन शमीम भी दो ओवर बाद आउट हो गई। पाकिस्तान का स्कोर 14वें ओवर के बाद चार विकेट पर 47 रन था। पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और बांग्लादेश के गेंदबाजों को कोई डटकर नहीं खेल सका। पाकिस्तान ने 100 रन 30वें ओवर में पूरे किये। पाकिस्तान की पूरी पारी में 14 चौके लग सके जिनमे से चार पावरप्ले में लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें