फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिम्बाब्वे के खिलाफ वहाब रियाज ने गेंद पर लगाई लार, अंपायर्स ने तुरंत लिया एक्शन

Sat, 07 Nov 2020 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग में भी विराट कोहली और रॉबिन उथप्पा ने गेंद पर लार लगाने की गलती की थी। कप्तान कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स तो राजस्थान के रॉबी ने केकेआर के खिलाफ नियमों को तोड़ा था।
विज्ञापन
लार लगी गेंद को साफ करते अंपायर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में पाकिस्तानी पेसर वहाब रियाज ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने रावलपिंडी में शनिवार को खेले गए मैच में गेंद चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल किया, जैसे ही मामला अंपायर्स के संज्ञान में आया गेंदबाज को सख्त चेतावनी दी गई और गेंद को मैदान पर ही साफ किया गया।

विज्ञापन


घटना पहली पारी के 11वें ओवर की है। मेहमान टीम का स्कोर उस वक्त 77/3 था। तब कप्तान बाबर आजम ने गेंद अपने अनुभवी गेंदबाज वहाब रियाज को सौंपी। ओवर में रियाज ने गलती से गेंद पर लार लगा दिया, जो आईसीसी के नए नियमों के खिलाफ है। अंपायर अलीम डार और असिया याकूब ने तुरंत गेंद साफ करवाई, जिसके बाद ही मैच दोबारा शुरू हुआ।

मोहम्मद आमिर भी तोड़ चुके नियम

इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर, रमीज राजा ने चुटीले अंदाज में उस हिस्से का वर्णन किया, जहां अंपायर्स गेंद को साफ करने में इस तरह से डर रहे थे मानो वह कोई हैंड ग्रेनेड हो। रमीज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में किसी भी श्रृंखला के दौरान आईसीसी को खिलाड़ियों के बीच जाकर सारे नियमों को बताना चाहिए।

याद हो कि जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय तक क्रिकेट गतिविधियां ठप थी। बाद में नए गाइडलाइन और नियमों के साथ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज से खेल की वापसी हुई थी। खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिए परंपरागत लार के इस्तेमाल से रोका गया और दोषी पाए जाने पर पांच रन की पेनल्टी का भी प्रावधान रखा गया।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोरोना गाइडलाइन को तोड़ा हो। वेस्टइंडीज के बाद अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के मोहम्मद आमिर को भी लार के इस्तेमाल के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया था। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पहले टी-20 में उनसे यह चूक हुई थी।
विज्ञापन

यहां देखिए वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें