फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PakvsWorld XI : पाकिस्तान ने वर्ल्ड-XI को दी 20 रन से मात, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त  

Tue, 12 Sep 2017 11:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम विश्व एकादश - फोटो : icc
विज्ञापन
पाकिस्तानी सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए आईसीसी विश्व एकादश और पाकिस्तान क्रिकेट बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को पाकिस्तान ने 20 रन से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के 197/5 रन के जबाब में वर्ल्ड इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट लेकर 177 रन बना सकी। 
विज्ञापन


विश्व एकादश के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका जल्दी ही लग गया। चैंपियंस ट्ऱ़ॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़कर स्टार बने फखर जमान 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए दूसरे विकेट के लिए बाबर आजम और अहमद शहजाद के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। 15 वें ओवर की पहली गेंद पर बेन कटिंग ने अहमद शहजाद को 39 के स्कोर पर डैरन सैमी के हाथों कैट कराकर पवेलियन भेज दिया। इससे पहले बाबर आजम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

अहमद शहजाद के आउट होने के बाद अनुभवी शोएब मलिक मैदान पर उतरे लेकिन जब तक वो मैदान में पैर जमा पाते तब तक बाबर आजम भी ताहिर की गेंद पर मिलर को कैच दे बैठे। बाबर ने 52 गेंद पर 86 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के जड़े। 
विज्ञापन


बाबर को आउट होने के बाद शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े। वो परेरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में इमाद वसीम ने 4 गेंद पर 15 और सरफराज अहमद 4 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर  विश्व एकादश की ओर से थिसारा परेरा ने 2 और मोर्केल, कटिंग और ताहिर ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

जीत के लिए 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व एकादश के लिए तमीम इकबाल और हाशिम अमला ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने तेजी से शुरुआत में रन बनाए लेकिन छठे ओवर में रुम्मान रईस ने  तमीम को  बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरे ओपनर अमला भी रईस की गेंद पर इमाद वसीम को कैच दे बैठे। इकबाल ने 18 और हाशिम अमला ने 26 रन बनाए। 

दोनों ओपनर्स के एक ही  ओवर में पवेलियन लौटने के बाद टिम पेने और कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने पारी को संभाला दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। लेकिन 13वें ओवर में अपनी टीम को 100 रन के पार पहुंचाने के बाद कप्तान डुप्लेसी शादाब खान की गेंद पर उन्हें ही कैच दे बैठे। वह केवल 29 रन बना सके। जिस वक्त डुप्लेसी पवेलियन लौटे तब वर्ल्ड इलेवन को जीत के लिए 45 गेंद पर 96 रन बनाने थे। 

डुप्लेसी के आउट होने के बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। उनके बाद टिम पेने, डेविड मिलर और ग्रांट इलियट सस्ते में पवेलियन लौट गए। 14 रन बनाकर जब इलियट पवेलियन लौटे तब एकादश का स्कोर 16.3 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन हो गया था। उन्हें जीत के लिए 21 गेंदों में 54 रन बनाने थे। यहीं पर विश्व एकादश की हार सुनिश्चत हो गई थी लेकिन अंत में डैरन सैमी और थिसारा परेरा ने 19 ओवर में स्कोर 164 रन तक पहुंचाया। अंतिम ओवर में जीत के लिए वर्ल्ड इलेवन को 34 रन की दरकार थी लेकिन वह केवल 13 रन ही बना सकी। थिसारा परेरा 17 रन बनाकर आखिरी ओवर में रन आउट हुए।  अंत में सैमी 29 और बेन कटिंग 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें