फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs UAE: भारत के बाद पाकिस्तान टीम भी सुपर-4 में पहुंची, 21 सितंबर को फिर भिड़ंत; यूएई और ओमान बाहर

Thu, 18 Sep 2025 12:52 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम यूएई - फोटो : @ACCMedia1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। वहीं, सैम अयूब और सलमान आगा ने एक-एक सफलता अपने नाम की। अब 21 सितंबर को भारत का सामना फिर से पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला और भी दिलचस्प रहने वाला है।
विज्ञापन

ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचे
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमों ने सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की और चार अंक व +4.793 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। अब टीम का ग्रुप चरण में तीसरा मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होना है।

वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपने तीनों मुकाबले खेल लिए। पहले मैच में उसने ओमान को 93 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, भारत के हाथों रविवार यानी 14 सितंबर को उसे मुंह की खानी पड़ी। तीसरे मैच में वापसी करते हुए पाकिस्तान ने यूएई को हरा दिया और चार अंक व +1.790 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रही। यूएई और ओमान की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर रहीं।

भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने
भारत अब अपने ग्रुप का अंतिम मुकाबला शुक्रवार को ओमान के खिलाफ दुबई में खेलेगा। इसके बाद भारत का सामना 21 सितंबर को पाकिस्तान से फिर से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद इस मैच के और रोमांचक होने की संभावना है।

फखर जमां और शाहीन अफरीदी के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की सलामी जोड़ी महज नौ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद मोर्चा फखर जमां ने संभाला। उन्होंने 36 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए और इस मैच में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। निचले क्रम में एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तर पहुंचाया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौके व दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने चार और सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं, ध्रुव पराशर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा यूएई का बल्लेबाजी क्रम
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम बेरंग नजर आई। उनके बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ विकेट पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे। यूएई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल चोपड़ा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वहीं, तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि चार खिलाड़ी दहाई आंकड़ा भी नहीं छू पाए। यूएई की टीम के लिए अलीशान शराफू ने 12, मुहम्मद वसीम ने 14, ध्रुव पराशर ने 20, हैदर अली ने छह, सिमरनजीत सिंह ने एक और मुहम्मद रोहिद ने दो रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें