Pakistan vs Sri Lanka (PAK vs SL) Asia Cup 2022 T20 Final Live Streaming, Telecast: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका फाइनल में पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है।
एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (11 सितंबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका फाइनल में पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है। वह 1986 और 2014 में जब चैंपियन बना था तब पाकिस्तानी टीम रनर-अप रही थी। पाकिस्तान साल 2000 में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बना था।
विज्ञापन
एशिया कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों के फॉर्म की बात करें तो श्रीलंका ने ग्रुप दौर में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार वापसी की। उसने ग्रुप में बांग्लादेश को हराया। सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा। वहीं, पाकिस्तानी टीम ग्रुप दौर में भारत से हारी थी। उसने फिर हॉन्गकॉन्ग को हराया। सुपर-4 में पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ जीती मिली। श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा।
Trending Videos
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच?
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
कब होगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच?
श्रीलंका और पाकिस्तान मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा श्रीलंका और पाकिस्तान का मुकाबला?
श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।