फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SA: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए द. अफ्रीकी टीम में बदलाव, चोटिल ब्रेविस की जगह हरमन शामिल

Thu, 06 Nov 2025 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

लाहौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लगा बैठे ब्रेविस दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ ही रहेंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के दो टेस्ट मैच के दौरे की तैयारी करेंगे।
 
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : Proteas Men
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए बृहस्पतिवार को चोटिल डेवाल्ड ब्रेविस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रुबिन हरमन को टीम में शामिल किया।
विज्ञापन


लाहौर में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लगा बैठे ब्रेविस दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ ही रहेंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारत के दो टेस्ट मैच के दौरे की तैयारी करेंगे।

हरमन दक्षिण अफ्रीका की ‘ए’ टीम का हिस्सा थे जो अभी भारत ‘ए’ के खिलाफ दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। उन्होंने पहले मैच में अर्धशतक बनाया था जिसे मेजबान टीम ने तीन विकेट से जीता था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए 28 साल के हरमन ने छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अभी तक उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में पदार्पण नहीं किया है।

पाकिस्तान दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम में पहले से ही कप्तान एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, तेंबा बावुमा, केशव महाराज, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएट्जी, रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे कई मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं।

पाकिस्तान तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-0 से आगे है। उसने पहला मैच दो विकेट से जीता था। दूसरा और तीसरा एकदिवसीय क्रमश: छह और आठ नवंबर को फैसलाबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें