फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SA: रावलपिंडी टेस्ट में केशव महाराज ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट लेकर बनाया नया रिकॉर्ड

Tue, 21 Oct 2025 06:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

महाराज ने दूसरे दिन के पहले सत्र में ही पांच विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान की टीम 316/5 से 333 ऑलआउट हो गई। महाराज अब जॉमेल वॉरिकन (वेस्टइंडीज) के बाद ऐसे दूसरे विदेशी बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान में सात विकेट हासिल किए। इससे पहले वॉरिकन ने जनवरी 2025 में मुल्तान टेस्ट में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
केशव महाराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावलपिंडी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सात या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। महाराज ने पाकिस्तान के मध्यक्रम और निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos

महाराज का बड़ा कारनामा
महाराज ने दूसरे दिन के पहले सत्र में ही पांच विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान की टीम 316/5 से 333 ऑलआउट हो गई। महाराज अब जॉमेल वॉरिकन (वेस्टइंडीज) के बाद ऐसे दूसरे विदेशी बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान में सात विकेट हासिल किए। इससे पहले वॉरिकन ने जनवरी 2025 में मुल्तान टेस्ट में यह कारनामा किया था। कुल मिलाकर अब तक सिर्फ 11 विदेशी गेंदबाजों ने पाकिस्तान की सरजमीं पर एक पारी में सात या उससे अधिक विकेट लिए हैं, जिनमें महान कपिल देव का नाम भी शामिल है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम
पहले दिन महाराज ने बाबर आजम और शान मसूद को पवेलियन भेजा था। दूसरे दिन सुबह सऊद शकील और सलमान आगा ने छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को 300 के पार पहुंचाया, लेकिन महाराज ने दोनों को जल्दी-जल्दी आउट कर दक्षिण अफ्रीका को वापसी दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बिखर गई। शाहीन अफरीदी (0), साजिद खान और आसिफ केशव महाराज की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।
विज्ञापन

पाकिस्तान में सात विकेट लेने वाले विदेशी स्पिनर
  • लिंडसे क्लाइन (ऑस्ट्रेलिया) – लाहौर, 1959
  • फिल एडमंड्स (इंग्लैंड) – कराची, 1978
  • रे ब्राइट (ऑस्ट्रेलिया) – कराची, 1980
  • स्टीफन बूक (न्यूजीलैंड) – हैदराबाद (सिंध), 1984
  • पॉल एडम्स (द. अफ्रीका) – लाहौर, 2003
  • जॉमेल वॉरिकन (वेस्टइंडीज) – मुल्तान, 2025
  • केशव महाराज (द. अफ्रीका) – रावलपिंडी, 2025
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें