फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SA: अहमद की फिरकी से दक्षिण अफ्रीका 143 रन पर सिमटा, पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती

Sun, 09 Nov 2025 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फैसलाबाद (पाकिस्तान)

सार

सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने इसके बाद 11 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने सिर्फ 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर सीरीज जीत ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेग स्पिनर अबरार अहमद ने 27 रन देकर चार विकेट झटकते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की जिससे पाकिस्तान ने शनिवार को तीसरे और अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे पर सभी प्रारूप में लगातार सात टॉस गंवाने के बाद पहला टॉस जीता लेकिन पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी आठ विकेट सिर्फ 37 रन पर गंवा दिए।

सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने इसके बाद 11 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने सिर्फ 25.1 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर सीरीज जीत ली।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पहला मैच दो विकेट से जीता था और दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के नाबाद शतक की मदद से वापसी करते हुए फैसलाबाद में दूसरा मैच आठ विकेट से जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। लेकिन पाकिस्तान ने लाहौर में लगातार दो जीत के साथ टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें