बुरी तरह घायल हुए रचिन रवींद्र
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र चोटिल हो गए। गेंद लगने की वजह से उनके चेहरे से खून बहने लगा। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की है। खुशदिल शाह के डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में एक शॉट खेला। गेंद को हवा में देखकर रचिन ने उसे लपकने की कोशिश की, लेकिन वह सही पोजिशन नहीं लेने के कारण चूक गए और गेंद सीधा जाकर उनके चेहरे से टकराई और वह बुरी तरह घायल हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।