आकिब का कार्यकाल भी हुआ समाप्त
सूत्र ने कहा, 'अंतरिम मुख्य कोच के रूप में आकिब का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अब उन्हें लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक वरिष्ठ पद का काम सौंपने पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड ने गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के कारण जावेद को अंतरिम मुख्य कोच का पद संभालने के लिए कहा था।' सूत्र ने कहा, 'सभी फैसले नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद लिए जाएंगे।'