फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान, बाबर-रिजवान की फिर हुई अनदेखी

Wed, 21 May 2025 04:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजवान और बाबर को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली दो सीरीज में भी बाहर रखा गया था। माना जा रहा है कि पीसीबी अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए अपने शीर्ष क्रम में नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है।
विज्ञापन
शाहीन-रिजवान-बाबर - फोटो : @iMRizwanPak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को इस महीने होने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज हसन अली की टीम में वापसी हुई है जबकि सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को एक बार फिर अनदेखी का सामना करन पड़ा है।
विज्ञापन

पीएसएल में मचाया था धमाल
हसन ने लगभग तीन साल में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। 2024 में आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में खेले गए मैच में उन्होंने तीन ओवर में 42 रन लुटाए थे जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। हसन ने पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 विकेट चटकाए हैं।

रिजवान और बाबर की अनदेखी
रिजवान और बाबर को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली दो सीरीज में भी बाहर रखा गया था। माना जा रहा है कि पीसीबी अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए अपने शीर्ष क्रम में नए खिलाड़ियों को मौका दे रहा है। चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी वाली टीम में आठ बदलाव किए हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका
तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी, जहानदान खान और अब्बास अफरीदी की जगह हसन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम को टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, सैम अयूब और फखर जमां की टीम में वापसी हुई है जबकि ऑलराउंडर फहीम अशरफ और हुसैन तलत को भी एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम, इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान और सैम अयूब।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें