तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (4/53) की उम्दा गेंदबाजी से पाकिस्तान ने पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समेट दी। खराब रोशनी के कारण खेल पांच ओवर पहले खत्म कर दिया गया। बांग्लादेश ने एक समय 161 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद मिथुन (63) ने लिटन दास (33) के साथ छठे विकेट के लिए 54 और सातवें विकेट के लिए ताईजुल इस्लाम (24 रन) के साथ 53 रन जोड़कर स्कोर 233 तक पहुंचाया। कप्तान मोमिनुल हक ने 30, नजमुल हुसैन शांतो ने 44 और महमूदुल्लाह ने 25 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और हारिस सोहेल ने दो-दो विकेट लिए।