फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: पैट कमिंस से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के गाजा के समर्थन को लेकर पूछा गया सवाल, दिया यह जवाब

Thu, 19 Oct 2023 09:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप के मौजूदा संस्करण में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह चौथा मैच होगा। पाकिस्तान ने तीन मैच में दो जीते हैं और उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पैट कमिंस, मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने विश्व कप में श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद इस्राइल और हमास के बीच जंग पर बयान दिया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन को गाजा के लोगों को समर्पित किया था। अब पाकिस्तानी टीम शुक्रवार (20 अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के गाजा के समर्थन को लेकर दिए गए बयान के बारे में जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से पूछा गया तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन


पैट कमिंस के पूछा कि फलस्तीन का समर्थन करने वाले और अपनी जीतें उन्हें समर्पित करने वाले खिलाड़ियों पर आपका क्या विचार है? इसका जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "मुझे खेल जगत से जुड़े लोगों और उनके व्यक्तित्व को मजबूत होते देखना पसंद है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।''



मोहम्मद रिजवान ने क्या लिखा था?
श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद रिजवान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा था, ''यह जीत गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत स्वागत और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बेहद आभारी हूं।''
विज्ञापन


पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का इस विश्व कप में यह चौथा मैच
विश्व कप के मौजूदा संस्करण में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह चौथा मैच होगा। पाकिस्तान ने तीन मैच में दो जीते हैं और उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में जीत हासिल कर अपना खाता खोला था। उसे भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के चार और ऑस्ट्रेलिया के दो अंक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें