पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने कराची टेस्ट के आखिरी दिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 177 गेंदों में 104 रन की नाबाद पारी खेली और मैच को बचाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
रिजवान ने मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया और अंत तक टिके रहे। उन्होंने कुल 235 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया.
29 वर्षीय रिजवान ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 115 रनों की महत्वपुर्ण साझेदारी निभाई और पाकिस्तान को हार से बचाने में सफल रहे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के साथ ही कुछ खास उपलब्धि भी अपने नाम की। वह टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने। उनसे पहले मोईन खान ने 1995 में यह कमाल किया था।
विज्ञापन
कुल मिलाकर रिजवान चौथी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट, ऋषभ पंत, मैट प्रायर और एबी डीविलयर्स जैसे धुरंधरों ने यह कारनामा किया है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच का परिणाम पांचवें दिन तक नहीं निकल पाया, हालांकि दोनों टीमों के बीच अखिरी समय तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय मेहमान टीम जीत की दावेदार नजर आ रही थी लेकिन बाबर आजम (196), मोहम्मद रिजवान (104*) और अब्दुल्लाह शफीक (96) की पारियों की बदौलत ऐसा नहीं हो पाया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।