फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया मुश्किल लक्ष्य, रोमांचक हुआ मैच, उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक

Thu, 24 Mar 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 351 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 273 रन बनाकर घोषित कर दी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शानदार (नाबाद 104) शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 351 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 273 रन बनाकर घोषित कर दी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शानदार (नाबाद 104) शतकीय पारी खेली। उनके अलावा वार्नर (51) और लुबाशने (36) ने भी उपयोगी पारी खेलकर बढ़त को 350 तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


चौथे दिन के आखिरी सत्र में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 73 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 278 रन की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट की दरकार है। क्रीज पर इमाम (नाबाद 42) और शफीक (नाबाद 27) रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे। इसके बाद पाक की पहली पारी को 268 रन पर ऑलआउट कर महत्वपूर्ण 123 रन की बढ़त ले ली थी। अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैच ड्रॉ ही समाप्त हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मैच के आखिरी दिन पाक के 10 विकेट लेकर टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। 
विज्ञापन


स्मिथ ने संगकारा और तेंदुलकर को पीछे छोड़ा 
ऑस्ट्रेलिया बैटर स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब वह 17 रन के स्कोर पर थे, तब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने 151वें टेस्ट पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम था। उन्होंने 152वें टेस्ट पारी में 8 हजार रन पूरे किए थे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 154वीं टेस्ट पारी में आठ हजार रने के आंकड़े को पूरा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें