फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असद रऊफ 'आउट', अंपायरिंग को कहा बाय-बाय

Sun, 04 Aug 2013 01:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हर ओर से दरवाजा बंद होने के बाद पाकिस्तान के दागी अंपायर असद रऊफ ने आखिरकार अंपायरिंग से संन्यास ले ही लिया। हालांकि उन्होंने इसके पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि रऊफ क्रिकेट के सभी संस्करणों से संन्यास लेने का मन बना चुके हैं। वह अब अपने परिवार और निजी व्यवसायों को समय देने चाहते हैं।

पाक के एक अखबार ने उनके हवाले से लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू अंपायरों को बढ़ते क्रिकेट मैचों के कारण लगातार दौरा करना होता है और वह अपने परिवार और निजी व्यवसाय के कारण ज्यादा समय नहीं दे सकते।
विज्ञापन


आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में नाम उछलने से 57 वर्षीय रऊफ को आईसीसी इलीट पैनल से भी हटा दिया गया था। वह अब तक 48 टेस्ट, 98 वनडे और 23 टी-20 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

लाहौर शहर से ताल्लुक रखने वाले रऊफ आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में मुंबई पुलिस की जांच के दौरान इस घोटाले में उनका नाम आया था जिस कारण वह इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में जाने पर रोक लगा दिया गया था।
विज्ञापन


बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने क्रिकेट टूर्नामेंट्स से उनका नाम हटा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें