फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरैन का चला जादू, वेस्टइंडीज ने पाक को 37 रनों से हराया

Wed, 17 Jul 2013 08:52 AM IST
गयाना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने अपनी सरजमीं पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वन डे मैच में पाकिस्तान को 37 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत कर अभी बराबरी पर हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बनाए। ब्रावो बंधुओं ने शानदार प्रदर्शन किया। डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 54 बनाए तो वहीं डीजे ब्रावो ने नाबाद 43 रन बनाने के साथ-साथ पाकिस्तान के दो विकेट भी चटकाए।

पाकिस्तान टीम 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.5 ओवर में 195 रन पर ही सिमट गई। नासिर जमशेद ने 54 और उमर अकमल ने 50 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से सुनील नरैन ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के चार विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी और सईद अजमल को दो-दो विकेट मिले।

इससे पूर्व अपने कैरेबियाई दौरे पर पाकिस्तान टीम ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 126 रनों से मात दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें