फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार, कहा- हमारी तैयारी अच्छी, सब झोंक देंगे

Thu, 31 Aug 2023 03:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर आजम ने कहा है कि नेपाल के खिलाफ मैच के जरिए उनकी टीम काफी बेहतर तरीके से तैयार हो गई है। इस मैच में बाबर ने बेहतरीन शतक लगाया। वहीं, इफ्तिखार ने भी शतकीय पारी खेली। 
 
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने नेपाल को 238 रन से हराया और टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। इस मैच के बाद आत्मविश्वास से भरे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ महामुकाबले के लिए 100 प्रतिशत तैयार है। भारत और पाकिस्तान दो सितंबर को पल्लेकेल में आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन


नेपाल के खिलाफ मैच में बाबर ने शानदार 151 रन के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया और इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 109 रन बनाकर पाकिस्तान का स्कोर 342 रन तक पहुंचाया। अपने 19वें वनडे शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए बाबर ने कहा, "यह मैच भारत के खिलाफ मैच के लिए अच्छी तैयारी थी क्योंकि इससे हमें आत्मविश्वास मिला। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा दबाव वाले होते हैं। हम हर मैच में 100% देना चाहते हैं, उम्मीद है कि वहां भी (भारत के खिलाफ) ऐसा करेंगे।"

नेपाल के खिलाफ मैच में बाबर ने 72 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, फिर 109 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने टी20 क्रिकेट की याद दिलाते हुए आक्रामक रुख अपनाया और अगली 22 गेंदों में 51 रन बनाए।
विज्ञापन


बाबर ने बताया, "जब मैं अंदर गया तो गेंद ठीक से नहीं आ रही थी, इसलिए मैं रिजवान के साथ पारी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इफ्तिखार जब आए तो उन्होंने भी शानदार पारी खेली। जब वह अंदर आया, तो मैंने उसे अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहा और दो-तीन चौके लगाने के बाद वह सहज हो गए।"

भारत के खिलाफ अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
बाबर आजम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं है। बाबर ने भारत के खिलाफ अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं है। बाबर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 158 रन बनाए हैं। उनका औसत भी 40 से कम है। पाकिस्तानी कप्तान ने 31.60 की औसत और 75.96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें