फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, नौ दिग्गजों को सम्मान; रोहित शर्मा-हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री

Sun, 25 Jan 2026 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Padma Awards 2026: खेल जगत के सितारों की चमक पद्म पुरस्कारों में देखने को मिली है, जहां रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री के लिए चुना गया है। वहीं, टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी उनके योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा।
विज्ञापन
पद्म पुरस्कारों का एलान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा जाएगा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पुडुचेरी के कई खिलाड़ियों को भी पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

किन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार?
खिलाड़ी राज्य / देश पद्म सम्मान
विजय अमृतराज संयुक्त राज्य अमेरिका पद्म भूषण
बलदेव सिंह पंजाब पद्मश्री
भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्मश्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्मश्री
के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्मश्री
प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्मश्री
रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्मश्री
 सविता पुनिया हरियाणा पद्मश्री
 व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्मश्री

विजय अमृतराज - फोटो : Vijay amritraj (instagram)
विजय अमृतराज 
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को इस वर्ष पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया है। वह इस साल पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्मश्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो भारतीय खेलों में उनके दीर्घकालिक योगदान को दर्शाता है।

हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया।

रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित शर्मा
पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रोहित ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में वह भारत के अहम खिलाड़ी बने रहे। पिछले साल उन्होंने वनडे प्रारूप में 650 रन बनाए और टीम के लिए लगातार योगदान दिया। रोहित के ही नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब जीते।

प्रवीण कुमार (पैरा-एथलीट) - फोटो : ANI
प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार को पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक और 2020 में पैरालंपिक टोक्यो में रजत पदक मिला था। प्रवीण कुमार का कहना है उन्हें आशा थी कि इस बार उनको पदम श्री पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है कि वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। अब उनका अगला टारगेट एशियन पैरालंपिक और वर्ल्ड पैरालंपिक चैंपियनशिप है।

सविता पुनिया - फोटो : ANI
सविता पुनिया
भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को भी पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय महिला हॉकी टीम की रक्षा पंक्ति को मज़बूती दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली - फोटो : Viren Rasquinha@X
व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत)
पूर्व कुश्ती कोच व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली को खेल जगत में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया है। उन्होंने कई भारतीय पहलवानों को प्रशिक्षित कर देश के कुश्ती खेल को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया को ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें