फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए शानदार डेब्यू करने वाले नटराजन ने जताया आभार, कहा- देश के लिए खेलना स्वप्निल अनुभव

Thu, 03 Dec 2020 09:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में जबरदस्त गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने और यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाजों को पस्त करने वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर चुके हैं। तमिलनाडु के एक छोटे से गांव से निकलकर 29 वर्षीय नटराजन ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया और शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लंबे समय बाद टीम इंडिया को पावरप्ले में विकेट दिलाया और मार्नस लाबुशेन का विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने अहम समय पर एश्टन एगर का विकेट चटकाकर टीम की मैच में वापसी कराई।

विज्ञापन


अब खुद नटराजन भी अपनी उपलब्धि से उत्साहित हैं, उन्होंने पहला मैच खेलने के बाद कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना स्वप्निल अनुभव था। शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया।’ उन्होंने लिखा, ‘और चुनौतियों के लिए तैयार हूं।’
 

गौरतलब है कि नटराजन हाल ही में यूएई में खेले गए आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे और भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी को धार दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 60 से अधिक यॉर्कर गेंदें फेंकी जो बुमराह और रबाडा जैसे गेंदबाजों की तुलना में काफी अधिक थी। आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 सीरीज में बैकअप गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया। इसके बाद उन्हें वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया और फिर आखिरी वनडे में डेब्यू का मौका मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें