फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबनीम इस्माइल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए अपने 100 विकेट, खास क्लब में हुईं शामिल

Sat, 30 Jan 2021 07:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
विज्ञापन
शबनीम इस्माइल - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेटर शबनीम इस्माइल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की 5वीं और दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। 

विज्ञापन


32 वर्षीय इस्माइल ने 29 जनवरी को किंग्समेड क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। शबनीम ने छठे ओवर में आएशा जफर को बोल्ड कर अपना 100वां विकेट लिया। 



महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वैसे सबसे अधिक विकेट फिलहाल वेस्टइंडीज की अनिसा मोहम्मद (120) के नाम पर दर्ज हैं। जबकि इस मामले में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसी पेरी (114) मौजूद हैं। वहीं भारत की तरफ से पूनम यादव सबसे ज्यादा 95 विकेट के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं। 
विज्ञापन


बात करें पुरुषों की तो यहां श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा के अलावा किसी और गेंदबाज ने 100 का आंकड़ा नहीं छुआ है। मलिंगा ने 84 मैचों में 107 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी 98 विकेट के साथ मौजूद हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह 59 विकेट के साथ 16वें स्थान पर मौजूद हैं। 

अगर मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान के 125 रनों के लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। दक्षिण मेजबान टीम की तरफ से तजमिन ब्रिट्स ने 54 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें