फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami-Manjrekar: 'बाबा की जय हो', इस कारण संजय मांजरेकर पर भड़के मोहम्मद शमी; जानें क्या है मामला

Thu, 21 Nov 2024 10:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व इंस्टाग्राम के जरिये मांजरेकर पर भड़ास निकाली। शमी ने लिखा कि मांजरेकर को अपनी समझ खुद तक सीमित रखनी चाहिए और इसे भविष्य के लिए बचाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर पर निशाना साधा है। मांजरेकर ने हाल ही में आईपीएल नीलामी को लेकर शमी पर टिप्पणी की थी जो इस तेज गेंदबाज को पसंद नहीं आई। शमी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिये मांजरेकर पर निशाना साधा और तंज कसते हुए उन्हें अपने तक ही सीमित रहने के लिए कहा। मांजरेकर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी में शमी की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व इंस्टाग्राम के जरिये मांजरेकर पर भड़ास निकाली। शमी ने लिखा कि मांजरेकर को अपनी समझ खुद तक सीमित रखनी चाहिए और इसे भविष्य के लिए बचाकर रखनी चाहिए। शमी ने पोस्ट में लिखा, बाबा की जय हो। थोड़ा सा ज्ञान अपने भविष्य के लिए भी बचा लो काम आएगा संजय जी। किसी को अपना भविष्य जानना हो तो सर से मिलें।


 

मांजरेकर ने हाल के दिनों में चोटिल होने का हवाला देते हुए कहा था कि शमी के वेल्यू में गिरावट आ सकती है। शमी ने करीब एक साल के बाद रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले से वापसी की थी। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से मैदान से बाहर चल रहे थे। उनकी इस साल की शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी और वह तब से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 

मांजरेकर ने शमी को लेकर क्या कहा था?
मांजरेकर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा था, जाहिर है कि टीमें रुचि दिखाएंगी, लेकिन शमी के चोटिल होने का इतिहास देखते हुए और जिस तरह वह ठीक होने में समय ले रहे हैं, उससे सीजन के दौरान उनके ब्रेक लेने का खतरा बना रहेगा। अगर फ्रेंचाइजी उन पर ज्यादा कीमत लगाएगी और सीजन के बीच में उन्हें शमी की सेवाएं नहीं मिल पाई तो टीम के लिए विकल्प काफी सीमित होंगे। इस चिंता के कारण शायद नीलामी में शमी की कीमत में गिरावट देखने मिल सकती है। 
विज्ञापन

वापसी पर चमके थे शमी
शमी हाल ही में मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले में खेले थे। शमी ने इस मैच से 360 दिनों के बाद मैदान पर वापसी की थी। बंगाल के लिए खेलते हुए शमी ने 43.2 ओवर गेंदबाजी की और सात विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 37 रनों का योगदान भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें