रैना ने बाद में दो और तस्वीरें साझा की हैं। वहीं, तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में लिखा है, 'एकता में निडर, शक्ति में असीम, भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद #ऑपरेशनसिंदूर'। सचिन ने कैप्शन में जय हिंद भी लिखा है। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने लिखा, 'भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की। भारत माता की जय।' इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी 'जय हिंद' लिखा।
गंभीर ने ट्वीट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने 'जय हिंद' लिखा। वहीं, रैना ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' की तस्वीर साझा की और 'जय हिंद' लिखा। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'धर्मो रक्षति रक्षितः। जय हिंद की सेना।' इसका अर्थ है जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।