वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि चैंपियन लीग टी-20 टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई इंडियंस टीम के लिए पारी की शुरुआत करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
स्मिथ ने कहा, ‘जब मैं युवा था तब से मैं उनकी बल्लेबाजी का प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ ओपनिंग करना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जब मैं उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा था तब मैं खुद में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रहा था। बल्लेबाजी के दौरान वह लगातार मेरे से बात करते हैं, खासतौर पर खराब शॉट खेलने पर। वह मेरे पास आते और मुझे बताते कि यह सही शॉट नहीं था और मुझे सही शॉट खेलना बताते।’