टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले क्रिकेटरों की क्षमता परखने के लिए कई नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने टीम के बल्लेबाजों को परखने के लिए अनोखा टेस्ट लिया, ताकि वह जान सकें कि किस प्लेयर में क्या कमी है और किस मामले में उन्हें सपोर्ट की जरूरत है। खिलाड़ियों की क्षमता के आकलन के लिए कुंबले ने एक खास टेस्ट कराया, इसमें अंजिक्या रहाणे को छोड़कर सभी बल्लेबाज असफल रहे।
जानकारी के मुताबिक, कोच कुंबले ने टीम के लिए एक नया प्रयोग करते हुए 1 घंटे का 'टेस्ट मैच' कराया। इस एक घंटे के दौरान खिलाड़ियों को क्रीज पर टिके रहकर विकेट बचाना था। इस चुनौती में अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली एक घंटे में दो बार आउट हुए, दोनों बार उन्हें जडेजा ने आउट किया। वहीं, अजिंक्य रहाणे लगातर एक घंटे तक क्रीज पर टिके रहे।