फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ बैठेंगे एक हजार पाकिस्तानी दर्शक

Fri, 04 Jan 2013 12:34 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला में किसी दूसरे वेन्यू की तरह भारत और पाकिस्तानी दर्शक एक साथ अपनी टीमों का समर्थन करते नजर नहीं आएंगे। खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डीडीसीए से अनुरोध किया है कि उनके दर्शकों को एक साथ एक स्टैंड पर बिठाने की व्यवस्था की जाए। डीडीसीए ने उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए एक हजार पाकिस्तानी दर्शकों को हिल ए पर एक साथ बिठाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


दो हजार दो सौ लोगों की क्षमता वाले इस स्टैंड में भारतीय भी होंगे लेकिन उनके लिए अलग कुर्सियां होंगी। यही नहीं इस मैच के लिए पाकिस्तान से आने वाले सौ अति विशिष्ट अतिथियों को ड्रेसिंग रूम के ठीक नीचे बे एरिया में बिठाया जाएगा। इनमें पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर भी शामिल हैं। बीसीसीआई की ओर से इन क्रिकेटरों को यहां सम्मानित किए जाने का भी कार्यक्रम है। चेतन चौहान का कहना है कि पीसीबी की मांग के बाद ही उन्हें एक हजार रुपये के मूल्य वाले हिल ए के टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें