फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने दादा और विवियन को पीछे छोड़ा

Fri, 22 Nov 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने कोच्चि वनडे में अपनी बेहतरीन पारी के दौरान एक और मुकाम छू लिया है।
विज्ञापन


कोहली विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उस समय क्रीज पर आए जब शिखर धवन (5) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने रोहित शर्मा (72) के साथ 133 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने 32वें ओवर में जेसन होल्डर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़कर वनडे करियर में अपने पांच हजार रन पूरे कर लिए।

रिचर्ड्स ने 126 मैचों की 114 पारियों में पांच हजार पूरे किए थे जबकि कोहली ने 120वें मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि विराट ने भी रिचर्ड्स के बराबर 114 पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे करियर में अब तक 17 शतक जड़ चुके कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को भी कहीं पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नाम इससे पहले 131 मैचों की 126 पारियों में 5000 रन पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड था।
 
कोहली को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने के रिकॉर्ड के लिए कोच्चि वनडे में 81 रन बनाने थे जिसे उन्होंने महज 83 गेंदों में हासिल कर लिया।

हालांकि वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद अगली ही गेंद पर क्षेत्ररक्षक सुनील नारायन को कैच थमा बैठे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें