फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल पहले: कपिलदेव की कप्तानी में आज ही के दिन भारत ने रचा था इतिहास, पहली बार बना था विश्व विजेता

Fri, 25 Jun 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज से ठीक 38 साल पहले यानी 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता था। 
विज्ञापन
1983 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिलदेव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज से ठीक 38 साल पहले यानी 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता था। कपिल देव की अगुवाई में अंडरडॉग समझी जा रही भारतीय टीम ने लगातार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था। लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 43 रनों से धूल चटाई थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। भारत की तरफ से के श्रीकांत ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच हार जाएगी लेकिन मदन लाल (तीन विकेट) और मोहिंदर अमरनाथ (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की पूरी टीम 140 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय कप्तान कपिल ने रिचर्ड्स का बेहतरीन कैच लपका था जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। अमरनाथ को उनके लाजवाब प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें