फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल पहले आज ही के दिन में पाकिस्तान के कोच बॉब वूल्मर की हुई थी रहस्यमयी मौत, जानें क्या था पूरा मामला

Thu, 18 Mar 2021 06:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
bob woolmer
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच बॉब वूल्मर की 14 साल पहले रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी। 18 मार्च 2007 को विश्व कप के दौरान बॉब वूल्मर किंग्स्टन के एक होटल में मृत पाए गए। उनकी रहस्यमय मौत पर क्रिकेट जगत सहित पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। वूल्मर की मौत किन हालात में हुई उसकी गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई।  क्रिकेट विश्व कप 2007 के दौरान बॉब वूल्मर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच थे। इस विश्व कप 2007 में पाकिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और उसे पहले ही दौर में बाहर होना पड़ा था। जिसके चलते कोच बॉब वूल्मर सहित पाकिस्तान के कई सीनियर खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हुई।
 
विज्ञापन

2 of 4
bob woolmer
कहा जाता है कि वूल्मर के लिए पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मैच काल बन गया था। 17 मार्च 2007 को पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच किंग्स्टन में मैच खेला गया। इस मुकाबले में आयरलैंड ने पाकिस्तान को एकतरफा मात दी। पाकिस्तान की टीम आयरलैंड से हार जाएगी इसका अंदाजा टीम के खिलाड़ियों को भी नहीं था। सबीना पार्क में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 45.4 ओवर में महज 132 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में आयरलैंड ने 133 रनों का लक्ष्य 41.4 ओवर में 7 विकेट पर पूरा कर लिया।  इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी फजीहत हुई।
विज्ञापन

3 of 4
bob woolmer
टीम मैनेजमेंट को ये नहीं सूझ रहा था कि आखिर पाकिस्तान  की इतनी शर्मनाक हार क्यों हुई? विश्व कप में जिस तरह से पाकिस्तान की टीम शर्मनाक प्रदर्शन कर रही थी उसे देखते हुए कोच बॉब वूल्मर भी सवालों के घेरे में थे। उसके अगले दिन यानी 18 मार्च को बॉब वूल्मर होटल के कमरे में मृत पाए गए। बॉब वूल्मर का शरीर नग्न था और वह पेट के बल लेटे हुए थे। वूल्मर के मुंह पर खून लगा हुआ था, जिससे पता चलता है कि उन्हें उल्टी भी हुई थी। 
विज्ञापन

4 of 4
bob woolmer
पहले बॉब वूल्मर की मौत की वजह दिल का दौरा बताया गया। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनकी मौत की जांज का एक लंबा सिलसिला चला। 12 जून 2018 को जमैका पुलिस ने बयान देते हुए कहा कि बॉब वूल्मर की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई थी। भारत में जन्मे बॉब वूल्मर का कानपुर से खास कनेक्शन था। बॉब वूल्मर का जन्म 14 मई 1948 को कानपुर के मैक रॉबर्ट मेमोरियल अस्पताल में हुआ था। ये अस्पताल ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम के पास है। बॉब वूल्मर के पिता उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेले थे। वहीं बॉब वूल्मर ने टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें