फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Ashwin Retired: अश्विन के संन्यास पर आया महाराष्ट्र के राज्यपाल का बयान, तमिलनाडु सीएम ने भी दी प्रतिक्रिया

Wed, 18 Dec 2024 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

38 वर्षीय स्पिनर के संन्यास के निर्णय पर अब महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को गाबा टेस्ट खत्म होने के बाद संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले की जानकारी दी और बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, दिग्गज गेंदबाज को घरेलू क्रिकेट खेलते देखा जा सकेगा। 38 वर्षीय स्पिनर के संन्यास के निर्णय पर अब महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

राज्यपाल ने की तारीफ
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा- अश्विन भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी कर सकते हैं और विकेट ले सकते हैं। वह भारत में गेंदबाजी कर सकते हैं और विकेट ले सकते हैं।  वह एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। मैं कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अश्विन अपने रिटायरमेंट के बाद भी शानदार जीवन जिएं। 

सीएम ने दी शुभकामनाएं
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पत्र जारी कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- धन्यवाद अश्विन। आपके अविश्वसनीय करियर ने क्रिकेट प्रशंसकों को अनगिनत पल दिए हैं और लाखों लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है। आपके नए कार्यकाल में आपकी अपार सफलता की कामना करता हूं, तथा हर प्रयास में शानदार प्रदर्शन करने की कामना करता हूं।
विज्ञापन

अश्विन का शानदार करियर
अश्विन 106 टेस्ट खेलने के अलावा 116 वनडे और 65 टी20 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने वनडे में 156 विकेट और टी20 में 72 विकेट लिए थे। वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 25 रन देकर चार विकेट और टी20 में आठ रन देकर चार विकेट है। वनडे में उनकी इकोनॉमी 4.93 की और टी20 में 6.90 की रही है। हालांकि, इन दोनों में वह एक बार भी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाए। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट में काफी रन भी बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 3503 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 25.75 का रहा है। अश्विन के नाम टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा है। उन्होंने छह शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और टी20 में 114.99 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें