फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस मैदान पर होगी टक्कर, तारीख भी जान लें

Fri, 27 Apr 2018 03:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने गुरुवार को विश्वकप 2019 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के मैच पर टिकी हुई है। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर कब और किस मैदान पर यह हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

2 of 4
भारत अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगा। मगर वह पाकिस्तान के साथ नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका से होगा। मुकाबला साउथैम्प्टन में होगा। तब तक कुछ टीमें दो मैच खेल चुकी होंगी, दरअसल BCCI ने भारत का पहला मैच पीछे खिसकाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

3 of 4
इसके अलावा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में होगा। 46 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीमें भाग लेंगी और 11 मैदान इसकी मेजबानी का गवाह बनेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
भारत के पास पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का बदला लेने का अच्छा मौका है। 1999 विश्व कप में जब ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी तो हरबार की तरह फैसला भारत के ही पक्ष में गया था। 2019 विश्व कप, 1992 विश्व कप की तर्ज पर ही होगा यानी सभी दस टीमें लीग स्टेंड पर एक दूसरे से भिड़ेंगी फिर लीग स्टेड से चार टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें