क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने गुरुवार को विश्वकप 2019 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के मैच पर टिकी हुई है। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर कब और किस मैदान पर यह हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।