फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल रहीं हैं धमकियां, बनाए गए वैकल्पिक स्टेडियम

Sun, 27 Jan 2013 12:04 PM IST
भुवनेश्वर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी महिला विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैचों के लिए ओडिशा में एक वैकल्पिक स्टेडियम तैयार किया गया है। ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) सचिव आर्शीवाद बेहरा ने बताया कि महिला विश्वकप के लिए तय बाराबती स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही मौजूदा हालात को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर रेलवे स्टेडियम को भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन


ओसीए सचिव ने कहा कि महिला विश्वकप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर संघ परिवार और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं जिसके लिए बाराबती स्टेडियम में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए 500 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

बेहरा ने कहा कि यदि बीसीसीआई की ओर से निर्देश दिए गए तो सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाराबती स्टेडियम, डीआरआईईएमएस ग्राउंड तथा भुवनेश्वर में रेलवे स्टेडियम को तैयार किया गया है। हालांकि खेलों के आयोजन के लिए आखिरी फैसला बीसीसीआई ही करेगी। उन्होंने साथ ही बताया कि भाजपा की छात्र शाखा एबीवीपी की पिचों को खोदने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए स्टेडियमों और खासतौर पर पिचों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें