फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 2nd T20: उड़ीसा सीएम नवीन पटनायक ने खरीदा पहला टिकट, दूसरा टी20 देखने स्टेडियम पहुंच सकते हैं

Tue, 07 Jun 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

उड़ीसा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया। पटनायक दूसरा टी20 देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंच सकते हैं। 
 
विज्ञापन
नवीन पटनायक को टिकट देते पंकज लोचन और संजय बहेरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का पहला टिकट उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खरीदा है। उड़ीसा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया। पटनायक दूसरा टी20 देखने के लिए स्टेडियम भी पहुंच सकते हैं। यह सीरीज नौ जून को शुरू हो रही है, जबकि दूसरा मैच 12 जून को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि नवीन पटनायक यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे या नहीं, लेकिन उनके टिकट खरीदने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पटनायक यह मैच देखने स्टेडियम आ सकते हैं। आईपीएल 2022 के फाइनल मैच में गृहमंत्री अमित शाह अपनी पत्नी के साथ स्टेडियम में मौजूद थे। इसके बाद पटनायक भी शाह की तरह मैच देखने स्टेडियम आ सकते हैं। 
विज्ञापन

पंकज लोचन और संजय बहेरा ने घर जाकर दिया टिकट
उड़ीसा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और सचिव संजय बहेरा ने नवीन पटनायक के घर पहुंचकर उन्हें मैच का पहला टिकट दिया। इसके साथ ही उन्हें बताया कि टिकट की आसान बिक्री के लिए क्या व्यवस्था की गई है। अगर नवीन पटनायक यह मैच देखने पहुंचते हैं को उड़ीसा क्रिकेट एसोसिएशन को उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रबंध करने होंगे। 

राहुल के कप्तानी में खेलेगा भारत
इस सीरीज में भारत पहली बार केएल राहुल की कप्तानी में कोई टी20 मैच खेलेगा। राहुल इससे पहले एक टेस्ट और तीन वनडे में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। ये सभी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थे और सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
9 जून पहला टी20 दिल्ली
12 जून दूसरा टी20 कटक
14 जून तीसरा टी20 विशाखापट्टनम
17 जून चौथा टी20 राजकोट
19 जून पांचवा टी20 बेंगलुरु
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें