फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup: 2019 विश्व कप में विराट से नंबर-4 पर बैटिंग करवाना चाहते थे कोच रवि शास्त्री, जानें पूरा मामला

Wed, 16 Aug 2023 09:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्री ने कहा है कि अगर 2019 में अगर उनकी बात मान ली गई होती और कोहली नंबर चार पर आते तो इससे मध्यक्रम में एक विश्वसनीय बल्लेबाज की कमी दूर होती और मध्यक्रम को मजबूती मिलती।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जोड़ी ने दुनियाभर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डॉमिनेट किया। खासतौर पर द्विपक्षीय सीरीज में इन दोनों ने टीम इंडिया को कई मौकों पर बड़ी जीत दिलाई। हालांकि, यह दोनों टीम इंडिया को कोई आईसीसी ट्रॉफी जिताने में नाकाम रहे। इस जोड़ी के लिए सबसे निराश करने वाली हार 2019 वनडे वर्ल्ड कप रही।
विज्ञापन

भारतीय टीम 2019 विश्व कप में राउंड रॉबिन स्टेज में शीर्ष पर रही थी। हालांकि, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। यह टूर्नामेंट एक और खास चीज के लिए याद किया जाएगा और वह है नंबर-चार पर एक भरोसेमंद बल्लेबाज की खोज।

सेमीफाइनल में खुल गई भारतीय मध्यक्रम की पोल

जहां टॉप ऑर्डर में भारत के पास शिखर धवन/केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली थे और पहले स्टेज में इन्होंने टीम इंडिया को किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी और अपने बलबूते पर मैच जिताया, लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुल गई और इन तीनों के जल्दी आउट होते ही पूरी टीम ढह गई थी। अब 2023 विश्व कप से पहले पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह 2019 विश्व कप में विराट कोहली से नंबर चार पर बल्लेबाजी कराना चाहते थे और इस चीज पर टीम मैनेजमेंट को 2023 विश्व कप में भी गौर करना चाहिए।

शास्त्री ने क्या कहा?

शास्त्री ने कहा है कि अगर 2019 में अगर उनकी बात मान ली गई होती और कोहली नंबर चार पर आते तो इससे मध्यक्रम में एक विश्वसनीय बल्लेबाज की कमी दूर होती और मध्यक्रम को मजबूती मिलती। उन्होंने कहा कि इस मामले पर तब मुख्य चयनकर्ता रहे एमएसके प्रसाद से भी उन्होंने बातचीत की थी।

शास्त्री ने कहा- अगर विराट को नंबर-चार पर बल्लेबाजी के लिए कहा जाता है तो वह टीम के हित में नंबर चार पर बल्लेबाजी कर लेंगे। एक समय था, जब मैं भी यही चाहता था। पिछले विश्व कप में जब मैं हेड कोच था, तबह मैंने इस पर विचार किया था और शायद इस पर एमएसके प्रसाद से भी बातचीत की थी, ताकि भारी-भरकम टॉप ऑर्डर को ब्रेक किया जा सके। मेरा मानना था कि अगर हम शीर्ष क्रम में दो या तीन विकेट गंवा देते हैं तो टीम ढह जाएगी। बाद में ऐसा ही साबित भी हुआ। अगर आप विराट के रिकॉर्ड को देखते हैं तो वन नंबर चार पर भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और उनके नंबर्स (रन) अच्छे हैं।

विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2011 वनडे विश्व कप में नंबर चार पर बैटिंग की थी। तब टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2011 में भारत के पास टॉप ऑर्डर में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर हुआ करते थे। हालांकि, मध्यक्रम में विराट के अलावा युवराज सिंह और एमएस धोनी के रूप में शानदार बल्लेबाज भी थे।
विज्ञापन

वहीं, 2019 विश्व कप में कोहली ने नौ मैचों में 55.37 की औसत से 443 रन बनाए थे। इसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। 2023 में अगर टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है तो कोहली एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। वह दो बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने वाले पहले भारतीय भी बन सकते हैं। इसके अलावा वह अपने घर में दो विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें