फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2027: कब से खेला जाएगा वनडे विश्वकप? द. अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है टूर्नामेंट

Thu, 11 Jun 2026 05:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में कुल 54 मैच होंगे और यह 2003 के बाद अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला वनडे विश्व कप होगा।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जा सकता है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में सहमति बनी थी, जबकि अंतिम मुहर जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण अफ्रीका में होंगे सबसे ज्यादा मुकाबले
जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के कुल 54 मैचों में से कम से कम 41 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वहीं, जिम्बाब्वे को आठ से 10 मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना है, जबकि नामीबिया में तीन मैच आयोजित किए जाएंगे। जिम्बाब्वे में इस बार तीन वेन्यू होंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) के अलावा विक्टोरिया फॉल्स को भी मेजबानी सौंपी जाएगी। विक्टोरिया फॉल्स स्थित फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप
यह टूर्नामेंट 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में आयोजित होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप की सफल मेजबानी कर चुका है।

14 टीमों के साथ वापसी करेगा टूर्नामेंट
2027 विश्व कप में फिर से 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2019 और 2023 विश्व कप में केवल 10-10 टीमों ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट का प्रारूप
  • 14 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।
  • प्रत्येक समूह में 7-7 टीमें होंगी।
  • दोनों समूहों से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी।
  • इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
  • मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें